रायपुर { वफादार साथी }| लोकतंत्र में जो जनता मांगेगी उसे ही सरपंच, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद पूर्ण करते हैं अब आप अपने जनप्रतिनिधि से निम्न मांग करे।
1. सभी माननीय न्यायालयों के माननीय न्यायाधीशों की नियुक्ती पूर्ण पारदर्शी तरीके से ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ, निडर लोगों की नियुक्
ति हो और 1 माह के अंदर न्याय मिलना आम नागरिकों का अधिकार हो तभी "" राम राज "" आयेगा। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 11= 1+10 निर्भीक, निडर, निष्पक्ष, दबंग सूचना आयुक्त की नियुक्ति किया जाए और भ्रष्ट जन सूचना अधिकारी और भ्रष्ट प्रथम अपीलीय अधिकारी को भारतीय न्याय संहिता के तहत जेल भेजा जाए।
2. सभी राजनैतिक दलों को मिलने वाला चंदा का हिसाब किताब वेबसाइट पर होना चाहिए, राजनैतिक दलों के द्वारा जो भी रैली, प्रदर्शन, धरना, आम सभा का हिसाब किताब रोज के रोज खर्चा का हिसाब किताब वेबसाइट पर डाला जाना चाहिए।
3. जिनका एक संतान रहेगा उसे ही सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं का लाभ, चुनाव लड़ने की पात्रता, वोट डालने का अधिकार होना चाहिए, एक से अधिक संतान वालो को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा चाहिए ।
4. भ्रष्टाचार करने वाले को आजीवन कारावास के साथ उनकी पुरी चल - अचल संपत्ति को जप्त करने का कठोर कानून हो जो एक माह के भीतर निर्णय देवे।
5. प्रदूषण करने वाले, गंदगी फैलाने वाले को, नशाखोरों, अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वाले, अपराधी, आतंकवादी, नक्सलवादी, मावोवादी एवम अन्य बैंक फ्राड करने वाले को वोट देने का अधिकार छीना जाय और इनको सरकारी नौकरी और सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा चाहिए ।
6. माननीय सुप्रीम कोर्ट, सभी प्रदेशों के माननीय उच्च न्यायालय, पुरे देश के सभी जिला न्यायालयों में प्रकरण की पेंडेसी को ख़त्म करने के लिए आवश्यक पदों की भर्ती पारदर्शी तरीके से किया जाय ।
7. किसी भी प्रकार का पेड़ हो उसे काटना प्रतिबंधित और सभी आरा मशीनों और लकड़ी से बनने वाले सामग्रियों पर प्रतिबंध लगे और वृक्षारोपण को नुकसान पहुचाने वाले से नुकसान का दस गुना वसूल कर उसे सजा दिया जाय ।
8. जाति का जहर बोने वाले, एक परिवार से एक व्यक्ति ही चुनाव लड़ सके ऐसा व्यवस्था हो एक परिवार के सभी लोग चुनाव लड़ने का विरोध में कानून बने ।
9. E D और आयकर विभाग की शाखा पूरे ग्राम पंचायत तक होना चाहिए कई सरपंच और सचिव करोड़पति बन गए हैं इसके खिलाफ़ कठोर कानून बनेगा ।
10. आरक्षण का आधार गरीबी हो जिसका मां कलेक्टर और पिता पुलिस अधीक्षक या माता , पिता- विधायक, सांसद हो उसके संतानों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए, आरक्षण का लाभ जाति में नहीं होकर आय के आधार पर सभी जाति के गरीबों को लाभ एक बार ही मिले, पहली कक्षा से कलेक्टर बनते तक आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए, एक व्यक्ति एक बार ही आरक्षण का लाभ लेवे, प्रदूषण करने वाले, गंदगी, अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वाले, अपराधी, आतंकवादी, नक्सलवादी, मावोवादी एवम अन्य बैंक फ्राड करने वाले को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।
11. छत्तीसगढ़ सहित सभी भाजपा शासित प्रदेशों में अन्ना जी वाला लोकपाल बिल को लागू करे और E O W और anti currupation को जनता के शिकायत पर F I R करने के लिए सख्त से सख्त कानून बनाया जाय और E O W और anti currupation में सूचना के अधिकार को सख्त से सख्त तरीके से लागू करवाए।
जनता का भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ने का प्रयास करना चाहिए कोई भी पार्टी या नेता आपका भला नहीं कर सकता जनता को ऊपर लिखे मांगो को अपने जनप्रतिनिधि से स्वयं करना होगा, कृपया हमारे इस अभियान में तन - मन - धन से सहयोग करें, जो लोग आनलाइन चंदा देना चाहते हैं हमारे फोन पे नंबर 9425520385 में आनलाइन चंदा भेज कर अपना योगदान दे सकते हैं।
लेखक - अनिल कुमार अग्रवाल, रायपुर, छत्तीसगढ़
