बरेली {वफादार साथी}|पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट Alankar Agnihotri ने ऐलान किया है कि उनकी नई राजनीतिक पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बरेली में आयोजित एक होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने यह घोषणा की। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।
अलंकार अग्
निहोत्री ने बताया कि उनकी पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल Election Commission of India में चल रही है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्टी राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में चुनाव लड़ने की तैयारी करेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है और 50 से 60 प्रतिशत कोर वोटर उनके साथ हैं।
इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकारों पर भी निशाना साधा। अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकारें पूरी तरह विफल हो चुकी हैं और उन्होंने कुछ नीतियों को सनातन समाज के खिलाफ बताया। उनका कहना था कि उनकी पार्टी सवर्ण समाज और सनातनी वर्ग की राजनीतिक हिस्सेदारी और भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम करेगी।
वहीं उन्होंने हाल ही में शंकराचार्य पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने अदालत के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें शंकराचार्य की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है। अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
