बिलासपुर {वफादार साथी }| बिलासपुर में प्रेस रिपोर्टर क्लब के तत्वावधान में होली के पावन अवसर पर एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, पत्रकार साथी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व को भावपूर्ण ढंग से मनाया।
का
र्यक्रम में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष — संजय सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष — गौतम बाल बांद्रे, प्रदेश संरक्षक — कमल मित्तल तथा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव — रिचा खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द, एकता तथा भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है तथा लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में आने वाले समय में प्रेस रिपोर्टर क्लब के संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बनाई गई। चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि बिलासपुर संभाग के जिन क्षेत्रों में अभी संगठन की गतिविधियाँ कम हैं, वहाँ प्रेस रिपोर्टर क्लब को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में विशेष रूप से शक्ति और सरगुजा क्षेत्र में प्रेस रिपोर्टर क्लब की गतिविधियों को सक्रिय करने और वहाँ कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाते हुए नए पत्रकार साथियों को जोड़ने और विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर प्रेस रिपोर्टर क्लब को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। होली मिलन समारोह का यह आयोजन संगठन के लिए उत्साह, एकता और भविष्य की नई दिशा तय करने वाला साबित हुआ।
