रायपुर { वफादार साथी }| थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर स्थित सी.एस.ई.बी मैदान पास आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं एक बटनदार चाकू के साथ रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार, थाना गुढ़ियारी पुलिस की कार्यवाही, आरोपियों द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीसा से लाना है बताया गया, आरोपियों के कब्जे से 676 नग प्रतिब
ंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम किया गया है जप्त।पुलिस से बचने नशीली टेबलेट को खिलौने के बॉक्स में छिपाकर करते थे सप्लाई ।
घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन, दोपहिया वाहन सीजी/04/एन वाय/4370 तथा 01 नगबटनदार चाकू को भी किया गया है जप्त।*
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,17,000/- रूपये।
फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर पूछताछ कर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरूद्ध भी की जावेगी कार्यवाही।
आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 123/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट, 25 आर्म्स एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
विवरण - पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) द्वारा अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाे, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री, नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से नॉर्थ जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सूचना संकलन कर उसपर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 21.03.2026 को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर स्थित सी.एस.ई.बी मैदान के पास दोपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखे है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी गुढ़ियारी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सिद्धू बाघ एवं रोहित कुमार निवासी रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन एवं उनकी तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम रखा होना पाया गया तथा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 01 धारदार चाकू पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीसा से लाना बताया गया है।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी सिद्धू बाघ एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम 676 नग तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल फोन, 01 नग दोपहिया वाहन सीजी/04/एन वाय/4370 एवं 01 नग धारदार बटनदार चाकू जुमला कीमती लगभग 1,17,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 123/26 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
- गिरफ्तार आरोपी-
01.सिद्धू बाघ पिता दिलीप बाघ उम्र 30 साल निवासी त्रिमूर्ति नगर आत्मानंद स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।
*02. रोहित कुमार पिता निरन कुमार उम्र 25 साल निवासी कलिंग नगर एफ.सी.आई. गोदाम के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
