रायपुर { वफादार साथी}| दिनांक 27.03.2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर डी.जे. वाहनों के चालकों द्वारा यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृ
त्व में थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। संबंधित वाहनों को रोककर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई तथा भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
