रायपुर { वफादार साथी }|चोरी की नगदी रकम 30,000/- रूपये जप्त, प्रार्थी नरेन्द्र पटेल निवासी प्रोफेसर कालोनी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका डबरीपारा कुशालपुर में नरेन्द्र किराना स्टोर्स के नाम से किराना दुकान है। प्रार्थी दिनांक 02.04.2026 की रात्रि अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया था तथा दिनांक 03
.04.2026 को सुबह दुकान गया तो देखा कि दुकान के शटर में एक ताला लगा था तथा एक ताला नहीं था, प्रार्थी दुकान अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ला में रखंे नगदी रकम एवं गुटखा सिगरेट नहीं था। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश दुकान में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 145/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को अज्ञात आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की नगदी रकम एवं सामग्री की बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर प्रकरण में मुखबीर लगातार अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी।
इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर कब्जे से *चोरी की नगदी रकम 30,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आरी ब्लेड* जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार - विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।*
