रायपुर {वफादार साथी} | सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री इंदरसिंह उबोवेजा की अवैधानिक नियुक्ति आदेश पर सचिव मुकेश कुमार बंसल, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ लोक आयोग रायपुर में शिकायत प्रस्तुत।
छत्तीसगढ़ नागरिक कल्याण समिति सचिव अविनाश साहू द्वारा की छ
.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर छ.ग. के द्वारा छ.ग. लोक आयोग अधिनियम 2002 के अंतर्गत छ.ग. लोक आयोग रायपुर के प्रमुख लोकायुक्त पद पर वर्ष 2025 में नियुक्ति के लिए नस्ती संधारित नहीं की गई और प्रमुख लोकायुक्त पद पर चयन प्रक्रिया के लिए चयन समिति की बैठक आहूत नहीं की गई, प्रमुख लोकायुक्त पद में नियुक्ति के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित नहीं कराया गया. प्रमुख लोकायुक्त पद में नियुक्ति के लिए किसी का आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं हुआ,प्रमुख लोकायुक्त पद में नियुक्ति के लिए चयन समिति की बैठक आहूत नहीं की गई।
इस प्रकार लोक आयोग अधिनियम के अंतर्गत प्रमुख लोकायुक्त पद पर सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री इंदरसिंह उबोवेजा की नियुक्ति की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) दिनांक 23.08.2024 को आरोपित सचिव मुकेश कुमार बंसल, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा प्रकाशित करवाया गया। आरोपित के अधिसूचना के अनुसार प्रमुख लोकायुक्त पद पर सेवानिवृत्त न्यायधीश श्री इंदरसिंह उबोवेजा की अवैधानिक नियुक्ति आदेश किया गया जिसकी लोक आयोग अधिनियम 2002 के अंतर्गत जांच एवं कार्यवाही हेतु शिकायत प्रस्तुत किया है।
क्रांतिकारी जननेता अविनाश साहू ने कहां कि उक्त मामले को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन किया जाएगा, पूरे 3 करोड़ छत्तीसगढ़ की जनता को बताया जायेगा कि ""पार्टी विथ डिफरेंस "" की बात करने वाले के राज में क्या हो रहा है , नरेंद्र मोदी, अमित शाह, विष्णुदेव साय, ओ पी चौधरी, विजय शर्मा, अरुण साव को सम्पूर्ण प्रकरण को अगवत कराया गया हैं।
हम पत्रकारिता के उच्च मापदंड के तहत कार्य करना चाहते हैं मुकेश कुमार बंसल अगर अपना कोई पक्ष रखना चाहते है तो विधिवत प्रेस विज्ञप्ति हमें भेज सकते हैं जिसे भी प्रकाशन किया जाएगा।
