रायपुर { वफादार साथी }। सर्व अग्रवाल समाज के छाया, अनिल, हर्ष ने कुलदेवी महालक्ष्मी एवं भगवान अग्रसेन की पूजा आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया है ।
छाया, अनिल, हर्ष ने बताया कि "" अगहन मास की पूर्णिमा "" के दिन ही भगवान अग्रसेन जी की लंबी तपस्या के पश्चात मां लक्ष्मी ने दर्शन देकर वरदान
दिया था की मैं तुम्हारे कुल में हमेशा वास करूंगी । इसीलिए अगहन मास की पूर्णिमा के दिन को अग्रवाल समाज पूरे देश में "" महालक्ष्मी वरदान दिवस "" के रूप में मनाता है ।
"" मां लक्ष्मी "" की कृपा से अग्रवाल समाज के परिवार में समृद्धि के साथ सुख - शांति है । समाज के बंधु साथ मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा आरती पूरे उल्लास और भक्ति के साथ करेंगे ।छाया, अनिल, हर्ष, नेहा , राहुल , रोशन, रोहित, रिशु, सौम्या, आशीष, मंजूषा, नरेंद्र, ऊषा, आशा, बलवंत, वीरा, अभिजीत, ऋषभ, रोहित ने समाज के बंधुओ से सपरिवार महालक्ष्मी वरदान दिवस में शामिल होकर पूजा अर्चना करने हैं के साथ प्रसाद विवरण लेने किया है।
लेखक - अनिल अग्रवाल, रायपुर, छत्तीसगढ़
