बिलासपुर (वफादार साथी ) | पी डब्लू डी संभाग बिलासपुर में गत 29/4/25 को एस डी ओ बिलासपुर में ऑडिट दल के साथ संभाग के ही आधा दर्जन लोकसेवक समोसा, कचौड़ी पार्टी कर कार्यालीन समय का अपव्यय कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा अधिनियम के तहत कहां पर ये प्रावधान है कि कार्यालीन समय पर समोसा, कचौड़ी पार्टी किया जाय, जिस का
रण ठेकेदार इधर उधर भटकते रहते हैं।
एक लोकसेवक का वेतन औसत 25 हजार रुपए से लेकर 75 हजार रुपए तक होगा तो एक दिन का औसत 2 हजार रुपए वेतनमान भी है तो एक घंटे का औसत 200 रुपए और अगर 5 लोक सेवक 1 हजार रुपए इस तरह रोज के 30 हजार रुपए और एक वर्ष का 3.60 लाख रुपए होगा जो कि पी डब्लू डी के धन का अपव्यय और पी डब्लू डी के ठेकेदार अपना कार्य कारवाने के लिए भटक रहे हैं वो अलग।
अब बात करे पी डब्लू डी संभाग बिलासपुर के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन की तो यहां भी महीनों से एस डी एम के आदेशानुसार कुछ लोकसेवक टिके हुए हैं उसकी सेवा में डेली विजेश के श्रमिक लगे हैं उसको क्यों भुगतान किया जाता हैं, सब इंजिनियर कुंजाम कब से यहां पर पदस्थ हैं इसका जवाब प्रमुख अभियंता विजय भतप्रहरी से जनता को चाहिए, नियम यह है कि 3 दिन से अधिक कोई भी नहीं रुक सकता पी डब्लू डी के रेस्ट हाउस, सर्किट हाउस, छत्तीसगढ़ भवन में, इसके लिए एक जनहित याचिका दायर किया जायेगा।
लेखक - अनिल कुमार अग्रवाल, रायपुर, छत्तीसगढ़
