रायपुर { वफादार साथी } | लाखे नगर चौक में आए दिन जाम लगा रहता हैं जैसे ही त्यौहार और राजनैतिक कार्यक्रम होते है तो लाखे नगर से लेकर सुंदर नगर से पुरानी बस्ती थाना तक जाम लगा रहता हैं, पुलिस महानिदेशक महोदय को सादी ड्रेस में सबेरे 10 बजे से 12 बजे और शाम 6 बजे से 7 बजे रात्रि तक सुंदरनगर से लाखेनगर से लिली चौक से पुरान
ी बस्ती थाना तक कार्यालयीन दिवस में जाम लगा रहता हैं।"" जय माता दी शाकाहारी भोजनालय { वासु सेठ जो कि मेरा दोस्त भी हैं } "" जो कि लाखे नगर चौक, रायपुर के पास स्थित हैं इसके कारण भी लाखेनगर चौक की आधी सड़क पर "" जय माता दी शाकाहारी भोजनालय "" के ग्राहक रोड़ में गाड़ी रख देते है जिसे हटाने के लिए कहने से उनके ग्राहक धौंसबाजी करते हैं । पुरानी बस्ती थाना से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती जब तक ऊपर से फोन नहीं आयेगा तब तक F .I. R. नहीं होता है।
आवारा पशुओं, ठेला, खतरनाक कुत्ते के कारण भी स्कूटी चलाने वाली बच्चियां , महिलाए गिर जाती हैं, कई बार तो सुंदर नगर में रहने वाले वी. आई. पी. एवं रिटायर हो चुके अधिकारी भी जाम में बेबस नज़र आते हैं, मुझे गुप्त तरीके से ख़बर भिजवाए हैं बिना सामने आए, "" पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र "" में कई अवैधानिक शादी घर भी चल रहे हैं जिसके बारात के कारण भी आए दिन "" थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र "" के रोड़ में जाम लगा रहता हैं इससे नागरिकों में भारी रोष है। डी जे के खिलाफ कैसी कार्यवाही होती हैं उसे नागरिक देख रहे हैं हालांकि जब कोई रसूखदार डी जे के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए बोलते हैं तो कुछ हद तक कार्यवाही होती हैं मगर वो "" ऊंट के मुंह में जीरा "" हैं।
लेखक - अनिल कुमार अग्रवाल, रायपुर , छत्तीसगढ़
