रायपुर { वफादार साथी } | पूरे छत्तीसगढ़ में बिना पार्किंग वाले शादीघर, होटल और शिक्षण संस्थान, ऑटो मोबाईल शोरुम हैं जो शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर बेशकीमती शासकीय भूमि का विदोहन कर रहे हैं, सबसे पहले तेलीबांधा से मंदिरहसौद तक के शासकीय भूमि में ट्रक, ट्रेलर और हाईवा चलाने वाले, ढाबा, रोड़ में गाड़ी को रख देत
े हैं, किसकी हिम्मत है कि इनसे उलझे।
उधर पचमेड़ी नाका चौक से माना रोड़ तक विभिन्न मार्बल वाले, ऑटोमोबाईल वाले अपने जागीर समझ कर रोड़ पर कब्जा कर अवैध पार्किंग करते हैं यही हाल पूरे छत्तीसगढ़ का हैं जिस पर तगड़ा जुर्माना लगाना चाहिए।
यही हाल तेलीबांधा से कुम्हारी से दुर्ग से रायपुर तक का नेशनल हाईवे का हैं इसी के चलते एक भिलाई के एक होटल मालिक और पूर्व पार्षद के बीच विवाद हो गया और थाना तक मामला चला गया, अगर मैं अपने निवास क्षेत्र "" पुरानी बस्ती थाना रायपुर "" की बात करूं तो पुरानी बस्ती थाना से शीतला मंदिर से महामाया मंदिर तक, पुरानी बस्ती थाना से लिली चौक से लोहार चौक से लाखे नगर चौक से सुंदर नगर चौक से रायपुरा चौक तक सबेरे 10 से 12 बजे और दोपहर 4 बजे से 8 बजे जाम रहता हैं जब ये हाल रायपुर के मुख्यमंत्री निवास से 3 किलों मीटर की दूरी पर हैं तो बाकी रायपुर के सिटी कोतवाली से सदर बाजार से आजाद चौक तक का भी यही हाल है, सदर बाजार रायपुर के बड़े बड़े शो रुम बिना पार्किंग के चल रहे हैं ।
रायपुर रेल्वे स्टेशन से फाफाडीह से मौदहापारा से जी ई रोड़ से जयस्तंभ चौक से बढ़ाईपारा होते हुए राम सागर पारा तक भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता हैं। लोहा बाजार , तेलघानी नाका से अग्रसेन चौक पर भी डाला से बाहर सरिया, एंगल और पाइप 5 फिट बाहर तक निकले रहते हैं। कोई कार्यवाही नहीं होती है।
दुर्ग के धमधा, अहिवारा , बेरला के आस पास लगभग 100 से अधिक कृषि फार्म हैं जो कि मालवाहक गाड़ियां में कृषि कार्य में लग रहे मजदूरों को रोज लाना ले जाना करते हैं, मेरे पुलिस मित्र जो बहुत ही तजुर्बेकार पुलिस अधिकारी हैं मुझे नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर यह कहां कि पुलिस जब भी कोई कार्यवाही करने की सोचती हैं तो रसूखदारों के दबाव के चलते कोई खास कार्यवाही नहीं हो पाती है।
लेखक - अनिल कुमार अग्रवाल, रायपुर, छत्तीसगढ़
मोबाईल नंबर - 7999827209,9425520385
