बिलासपुर {वफादार साथी }|छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज बिलासपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर तीन दिवसीय विविध कार्यक्रम संपन्न हुआ, दिनांक 22 सितंबर 2025 को अग्रनवयुवा एव महिला मंडल की अगुवाई में अग्र शोभा यात्रा अग्रवाल भवन से टैगोर चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक पहुंची । यहां पर अग्रसेन महाराज की प्रतिमा पर मा
ल्यार्पण कर शोभायात्रा लिंक रोड, सीएमडी चौक, तारबहार चौक होते हुए अग्रवाल भवन में सम्पन्न हुआ ।
इस भव्य शोभायात्रा में समाज के सभी लोगों की उपस्थिति थी के साथ ही अग्रसेन महाराज जयघोष की गूंज हो रही थी।तत्पश्चात भवन में महाराजा अग्रसेन जी महाआरती पूजन कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया, तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजयी प्रतिभाओं को पुरस्कार दिया गया। श्रीमती सीता अग्रवाल जी को लगातार 25 वर्षों से महिला मंडल की अध्यक्ष पद पर बने रहने पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी को भोजन प्रसादी कराया गया। इस आयोजन को लेकर समाज के सभी वर्गों में खासा उत्साह देखा गया।
शरद पूर्णिमा पर बिलासपुर इकाई की विभिन्न पदों के लिए चुनावों की भी घोषणा की गई। यह जानकारी अजय प्रकाश अग्रवाल जी, सचिव बिलासपुर इकाई के द्वारा दी गई।
